रायपुर पुलिस ने दबोचे 9 तस्कर, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त — पंजाब कनेक्शन से खुला पाकिस्तान लिंक
डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)। राजधानी पुलिस ने पाकिस्तान-पंजाब-रायपुर कनेक्शन वाले ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई में 412 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये) बरामद की गई और 9 तस्कर गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तारों में डोंगरगांव क्षेत्र के जामसरार गांव का अश्वन चंद्रवंशी सबसे चर्चित नाम है। उसने रायपुर के कमल विहार सेक्टर-4 में मकान लेकर इस गैंग को ठिकाना मुहैया कराया था। यही मकान ड्रग्स सप्लाई का मुख्य अड्डा बना हुआ था।
इस गिरोह का मास्टरमाइंड पंजाब का लवजीत सिंह उर्फ बंटी है, जो पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब और फिर रायपुर तक सप्लाई करता था। वहीं राजनांदगांव का सुवित श्रीवास्तव स्थानीय स्तर पर इसका संचालन कर रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी नंबरों से नेट कॉलिंग के जरिए सौदे तय करते थे और पैसों के लेन-देन के लिए फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बरामदगी में हेरोइन के साथ मोबाइल फोन, क्रेटा कार, तौल मशीन और अन्य सामान जब्त किया है। सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क को पूरी तरह जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।
हालांकि डोंगरगांव में अभी भी अवैध शराब और गांजा तस्करी ने कानून-व्यवस्था की तस्वीर धूमिल कर रखी है।
गिरफ्तार आरोपी :
*01. लवजीत सिंग उर्फ बंटी पिता सुच्चा सिंग उम्र 39 साल निवासी ग्राम माडी टाण्डा थाना गुमान जिला गुरदासपुर पंजाब।*
*02. सुवित श्रीवास्तव पिता सुबोध श्रीवास्तव उम्र 31 वर्ष निवासी दिग्विजय कॉलेज रोड महेश ज्वेलरी के बगल में थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव हाल पता गोमती विहार दुर्गा मंदिर के पास महावीर नगर थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर ।*
*03. अश्वन चंद्रवंशी पिता स्व. बिसहुआ राम चंद्रवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जामसरा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव। हाल पता – ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक – बी मकान नंबर – 504 सेक्टर – 04 कमल विहार स्काई विला के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।*
*04. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव पिता सोरी लाल राघव उम्र 24 वर्ष निवासी अबाबा मोबाईल दुकान के पीछे सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।*
*05. अनिकेत मालाधरे पिता मनोज मालाधरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।*
*06. मनोज सेठ पिता उत्तर सेठ उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद। हाल पता -श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।*
*07. मुकेश सिंह पिता स्व. पुरूषोत्तम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 18ध्03 सेक्टर – 03 उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।*
*08. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला पिता अब्दुल वकील उम्र 27 साल निवासी दरगाह के सामने मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।*
*09. राजविंदर सिंह उर्फ राजू पिता नवनीत सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू मार्केट जिला सहकारी बैंक के पास पंखाजूर थाना पंखाजूर जिला कांकेर। हाल पता – इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस – 02 ब्लॉक -बी मकान नंबर 315 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।*





