Wednesday, February 25, 2026
More

    डोंगरगांव: 11 दिन चला चोर–पुलिस का खेल, बारहवें दिन गिरफ्त में

    डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)।डोंगरगांव पुलिस ने आखिरकार उस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया, जो 11 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी का नाम चंद्रभान वैष्णव (27), निवासी बोधीटोला है।

    ऐसे दिया वारदातों को अंजाम

    2 सितम्बर की रात मटिया रोड निवासी संतोषी सोरी के घर से आरोपी ने जुपिटर स्कूटी की चाबी चुराई और गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना पड़ोसी के सीसीटीवी में कैद हो चुकी थी। इससे पहले 23 जुलाई को नांदिया चाल में केमेश्वरी रावटे के घर से सोने का चैन, अंगूठी और छल्ला चोरी कर चुका था।

    पुलिस को ऐसे देता रहा चकमा

    आरोपी चोरी की गाड़ियों को अलग-अलग जगह खड़ा करता और उन पर खरोंच डालकर पहचान मिटाने की कोशिश करता। इसी वजह से 11 दिन तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई।

    दबोचा गया चंद्रभान

    थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा और टीम ने लगातार खोजबीन कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दोनों वारदातों की कबूली दी। पुलिस ने उसके कब्जे से जुपिटर स्कूटी और करीब 41 हजार के सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं।

    इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मनहर, लाभाराम ध्रुव, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी और गौरव शेण्डे की अहम भूमिका रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!