Thursday, February 26, 2026
More

    ढाबे में जन्मदिन मनाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव। ग्राम देवादा में एक ढाबे में मामूली विवाद में चाकू से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है। इस मामले में दुर्ग निवासी 2 आरोपी और 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। जन्मदिन मनाने गए युवक की हाथ धोते समय आरोपियों से झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि 2 आरोपी और 4 नाबालिगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, घटना 31 जून के सोमनी थाना क्षेत्र की है, जहां ग्राम देवादा स्थित हमारा ढाबा में प्रशांत तिवारी अपने 3 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। जन्मदिन मनाने के बाद उसके दो दोस्त घर लौट गए। उसके तीसरे दोस्त ने घर लौटते समय जब प्रशांत को साथ में नहीं पाया तो उसे ढूंढने के लिए वापस ढाबे में घुसा इस दौरान उसे कुछ लोगों ने बताया कि कुछ लोग उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर रहे हैं। जब तक वह प्रशांत के पास पहुंचता उससे पहले आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। प्रशांत के दोस्त और ढाबे के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!