तंबाकू व धूम्रपान से जुड़े नियमों नहीं हो रहा पालन

भाटापारा | शहर और आसपास के इलाकों में तंबाकू और धूम्रपान से जुड़े नियमों का पालन नहीं हो रहा है। प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल, हाईस्कूल-हायर सेकंडरी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और रेस्ट हाउस के आसपास दुकानों, चायपान ठेलों और अन्य स्थानों पर पान, बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद खुलेआम बिक रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर भी इन उत्पादों की बिक्री और सेवन में शामिल हैं। शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद कोटपा एक्ट का उल्लंघन जारी है।

Hot Topics

Related Articles