डोंगरगांव।नगर से 5 किमी. दूर ग्राम माथलडबरी के पास तेज रफ्तार युवराज पटौदी भारी वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रुप से घायल है। घटना सोमवार शाम 6 बजे की है।
जानकारी मुताबिक कोकपुर निवासी युवराज पटौदी (20) गांव के ही भावेश मंडावी (14) के साथ कोकपुर से डोंगरगांव आ रहे थे। दोनों माथलडबरी के पुल के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवराज और भावेश दोनों सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से युवराज पटौदी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं भावेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।





