दल्लीराजहरा/चिखलाकसा:- छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में 112 आपातकालीन सेवा को और सशक्त किया गया है। हाल ही में प्रदेश भर में 112 की हाईटेक रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वर्षों से लंबित दल्लीराजहरा की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने बालोद जिले के दल्लीराजहरा को भी 112 पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल की सौगात दी है। अब दल्लीराजहरा क्षेत्रवासी किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें। दुर्घटना, अपराध, आगजनी, महिला सुरक्षा या मेडिकल इमरजेंसी में 112 की हाईटेक गाड़ी चंद मिनटों में मौके पर पहुँचेगी। यह सेवा 24×7 निःशुल्क उपलब्ध है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए हम भारत के यशस्वी केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी, छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी एवं पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी का हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।





