दल्लीराजहरा बंगाली समाज के दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुए सांसद भोजराज नाग

दल्ली राजहरा:- दल्लीराजहरा बंगाली समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री भोजराज नाग जी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद श्री भोजराज नाग जी ने बंगाली समाज के लोगों से मुलाकात की तथा समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने की दिशा में निरंतर सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया। इस शुभ अवसर पर मुझे भी माननीय सांसद जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है। बंगाली समाज के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में उनकी उपस्थिति से समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बना रहे।

Hot Topics

Related Articles