- पड़ाव चौक में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी, नीट छात्रा को दी कैंडल मार्च कर श्रद्धांजलि
मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को दिल्ली में पीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार करने के विरोध में मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पड़ाव चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी निर्मित हो गई।
*”छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार”*
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष *घनश्याम वर्मा* ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शहर अध्यक्ष *दीपक गुप्ता* ने कहा कि नीट पेपर लीक और पेपर में गड़बड़ी के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में है। जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू की आत्महत्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है।
*थानेश्वर साहू* ने कहा कि केंद्र सरकार विफल हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक छात्रों और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
*संजीत बनर्जी* ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
*नीट छात्रा को दी श्रद्धांजलि*
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू की नीट पेपर से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
*बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल*
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, हेमेंद्र गोस्वामी, दीपक गुप्ता, महामंत्री मनीष त्रिपाठी, संजय यादव, संजय जायसवाल, अरविंद वैष्णव, राजेश छेड़ैया, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, दिलीप बजारा, रामचंद साहू, नीरज यादव, राम तलरेजा, देवेन्द्र वैष्णव, संपत जायसवाल, उमेश धुतलहरे, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






