Tuesday, February 24, 2026
More

    दिनेश मिरानिया का आज होगा अंतिम संस्कार

    रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी। बुधवार देर रात कारोबारी का शव दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए। एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा समेत कई नेताओं ने दिनेश के शव को कंधा दिया। एम्बुलेंस से शव निकालकर घर के भीतर ले गए। घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जमा रही। आज (गुरुवार) सुबह 9 बजे उनका अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!