Wednesday, February 25, 2026
More

    दीवानभेड़ी में युवक की हत्या के आरोपी हुए गिरफ्तार

    राजनांदगांव। लालबाग थाना अंतर्गत पुलिस चौकी तुमडीबोड़ के दीवानभेड़ी गांव में शनिवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद के बाद गांव के लोगों ने युवक को पंचायत भवन के पास लाठी-डंडों और हाथ-पैर से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान 34 वर्षीय घनश्याम साहू निवासी दीवानभेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुलैल से मारने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी फूल सिंह साहू (50) और राहुल यादव (35) सहित अन्य लोगों ने घनश्याम को घेरकर मारपीट की। पिटाई से गंभीर चोट लगने के कारण घनश्याम की मौत हो गई।

    सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के भाई ने बयान दिया कि मरने से पहले घनश्याम ने खुद बताया था कि उसे गांव के लोगों ने गुलैल मारने की बात कहकर पिटाई की।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों फूल सिंह साहू और राहुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अपराध क्रमांक 434/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!