Wednesday, February 25, 2026
More

    दीवार गिरने से युवक की मौत

    बालोद। जिले से एक भयानक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपने रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक एक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीवार गिरते ही युवक ने कुछ भी करने का प्रयास नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार, यह घटना बालोद जिले के एक सार्वजनिक मार्ग पर हुई। युवक रास्ते से गुजर रहा था कि अचानक दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग घटना को देखकर स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि अभी तक जिले के किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं दिया है।  स्थानीय लोग इस हादसे से काफी परेशान हैं और प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में कई पुरानी और कमजोर इमारतें हैं, जिनकी मरम्मत या सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे हालात में लोगों के लिए सड़क पर सुरक्षित रूप से चलना मुश्किल हो गया है। भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अचानक दीवार के नीचे आ गया और वह बच नहीं सका। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि पुरानी और कमजोर संरचनाओं की समय पर मरम्मत या निगरानी न होने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!