दुर्ग: आचार्य शर्मा कांशी विद्वत परिषद् के संगठन मंत्री बने

दुर्ग! विश्व प्रसिद्ध संस्था काशी विद्वत परिषद् जिसमें वाराणसी सहित भारत के प्रत्येक राज्य के विद्वान सम्मिलित है, ऐसे विद्वानों की सभा जहां ज्योतिष व्रत पर्व शास्त्र एवं धर्म की चर्चा होती है ऐसी महत्वपूर्ण संस्था काशी विद्वत परिषद् के संगठन मंत्री का दायित्व दुर्ग के आचार्य नीलेश शर्मा को मिला है।

यह संस्था भगवान श्री विश्वनाथ जी के आशीर्वाद से अपनी 250 वर्ष की परंपरा का अबाध रूप से निर्वहन कर रही है। इसका उद्देश्य भारतवर्ष के संस्कृत, ज्योतिष एवं विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों को एक सूत्र में जोड़कर धर्मशास्त्र के निर्णय व चर्चा करना है।

काशी विद्वत परिषद् के अध्यक्ष प्रो हरिनारायण तिवारी एवं महामंत्री डॉ राजेश्वराचार्य जी ने दुर्ग के आचार्य नीलेश शर्मा को संगठन मंत्री के रूप में भारत के सभी विद्वानों को संगठित करने एवं धर्म शास्त्रीय चर्चा के लिए अधिकृत किया गया है। संस्कृत के प्राध्यापक डॉ आचार्य नीलेश शर्मा विगत 25 वर्षों से संस्कृत एवं ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से समाज की सेवाकर दिशा प्रदान कर रहे हैं। पूर्व में भी आचार्य शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य संस्कृत विद्यामंडल बोर्ड के राज्य शासन की ओर से सदस्य रहे हैं।

Hot Topics

Related Articles