Wednesday, February 25, 2026
More

    देर रात शिक्षक अनुकंपा नियुक्ति के लिए किया धरना प्रदर्शन, पुलिस मौके पर पहुंची

    रायपुर। राजधानी रायपुर में कड़ाके की ठंड के बीच जय छत्तीसगढ़ महतारी चौक कलेक्ट्रेट के सामने दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिवारों के लिए अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शशांक साहू, अश्वनी सोनवानी (प्रांत अध्यक्ष, दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकम्पा संघ छत्तीसगढ़) और राजेश्वरी दुबे (उपाध्यक्ष) सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी ठंड के बावजूद कलेक्ट्रेट परिसर में बैठे रहे और शासन से तुरंत अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। SDM सौरव कुमार सहित तहसीलदार के साथ सिविल लाइन पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे है। पहले पूरा जिला प्रशासन समझाइश देकर धरना को स्थगित करने की कोशिश करेगा। अगर इससे बात नहीं बनती तो बलपूर्वक हटाने में पुलिस भी बाध्य होंगे।  प्रदर्शनकारी संघ ने बताया कि लंबे समय से दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिवारों को उनके अधिकारों के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और प्रभावित परिवारों को न्याय प्रदान करना चाहिए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्ड और बैनर लेकर अनुकंपा नियुक्ति की मांग को जोर-शोर से आवाज दी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि नियमों और संवैधानिक अधिकारों के तहत शासन तुरंत अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करे।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!