Monday, February 23, 2026
More

    देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

    रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति सुबह 10:35 बजे रायपुर पहुंचेंगी। जहां राज्य विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू “कदम्ब” के पौधे का रोपण करेंगी, जो पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इसके बाद, सभी विधायक राष्ट्रपति के साथ एक सामूहिक फोटो में शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन का मिनट टू मिनट प्रोग्राम भी तय किया गया है। समारोह के अंतर्गत, राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों को संबोधित भी करेंगी, जहां वह राज्य के विकास और समृद्धि के बारे में अपने विचार साझा करेंगी। वहीं राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!