Tuesday, February 24, 2026
More

    देश में कोरोना के 1047 मामले, लगातार बढ़ती संख्या चिंताजनक

    नई दिल्ली।देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,047 हो गई है। सबसे ज्यादा 430 एक्टिव केस केरल में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में 787 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 208, दिल्ली में 104 और गुजरात में 83 केस हैं। कर्नाटक के 80 केसों में से सिर्फ 73 बेंगलुरु में हैं। इसके अलावा, देश में कुल 11 मौतें हुई हैं। इनमें से 9 एकहफ्ते के भीतर हुई है।

    कोरोना से सबसे ज्यादा 5 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। ठाणे में सोमवार को एक महिला की मौत हुई। इसके अलावा, जयपुर में सोमवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी मौत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की हुई। उसे पहले से ही टीबी की बीमारी थी। इस तरह, 3 मौतें सिर्फ 24 घंटे में ही हुई है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!