Monday, July 28, 2025
More

    नगर पंचायत कर्मचारियों को मिले परिचय पत्र, अंजू त्रिपाठी की पहल से पारदर्शिता को बल

    डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)। नगर पंचायत डोंगरगांव में प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंगलवार को सभी कर्मचारियों को आधिकारिक परिचय पत्र वितरित किए गए।

    इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त समारोह में अध्यक्ष त्रिपाठी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “हर कर्मचारी अपने कार्य समय के दौरान पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से धारण करे। इससे आम नागरिकों को कर्मचारियों की पहचान करने में आसानी होगी और पारदर्शी कार्य प्रणाली को बल मिलेगा।”

    प्रशासनिक कार्यों में आएगी स्पष्टता

    स्थानीय प्रशासनिक हलकों में इस पहल को एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। नगर पंचायत के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “पहचान-पत्र व्यवस्था से शिकायतों की निगरानी, कर्मचारियों की जवाबदेही और कार्य-संस्कृति में सुधार की दिशा में मदद मिलेगी।”

    अध्यक्ष की सक्रियता चर्चा में

    नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी पहले भी स्वच्छता, जल आपूर्ति और अतिक्रमण विरोधी अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी के कारण चर्चा में रही हैं। परिचय पत्र वितरण की यह पहल उनके उसी जनउत्तरदायी और सक्रिय नेतृत्व की एक और मिसाल मानी जा रही है।

    स्थानीय नागरिकों ने भी इस कदम का स्वागत किया है। निवासी राकेश वर्मा ने कहा, “अब हमें पता रहेगा कि हमारे क्षेत्र में कौन कर्मचारी काम कर रहा है। किसी समस्या की स्थिति में सीधे संबंधित व्यक्ति से संपर्क करना आसान होगा।”

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!