Tuesday, February 24, 2026
More

    नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

    खैरागढ़। नगर पालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक मेघनाथ चंद्रवंशी बीती रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे ग्राम खपरी सिरदार से बाइक से खैरागढ़ लौट रहे थे, तभी अमलीडीह खुर्द के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी, जिसके माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया गया।

    चिकित्सकों ने बताया कि उनके दाहिने हाथ की एक उंगली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा दाहिना पैर फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही नगर पालिका के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!