नवनियुक्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह

भाटापारा (रिपोर्टर मोहन तिवारी)आज नगर पालिका परिषद भाटापारा में आयोजित नवनियुक्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक श्री Shivratan Sharma जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी सम्मिलित होकर नवनियुक्त एल्डरमैन डॉ. मोहन बांधे जी, डॉ. संतोष वर्मा जी, श्री राजा कमनानी जी, श्री रूपेश तिवाड़ी जी एवं श्रीमती मधु सोनी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी जनसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करें तथा भाटापारा की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण में अपना महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान दें।

Hot Topics

Related Articles