Thursday, February 26, 2026
More

    नवा रायपुर में आयोजित सूर्यकिरण एयर शो में छत्तीसगढ़ के गौरव पटेल भी होंगे शामिल

    रायपुर।भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम नवा रायपुर में 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एयर शो करेगी। 9 फाईटर विमानों के साथ सूर्यकिरण टीम बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे हवाई करतब दिखाएगी। इस बार यह एरोबैटिक शो इसलिए भी खास होगा, क्योंकि टीम में शामिल स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ के हैं। इस शो के बारे में और अधिक जानकारी देने के लिए सूर्यकिरण की टीम ने आज रायपुर में मीडिया से चर्चा की।

    स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने बताया कि वे महासमुंद जिले के पिथौरा के रहने वाले हैं और अब तक सूर्यकिरण की टीम देश और दुनिया में 700 से अधिक शो कर चुकी है। वहीं, सूर्यकिरण की टीम में शामिल फ्लाईट लेफ्टिनेंट कंवल संधु ने बताया कि इस शो के जरिए भारतीय सेना का शौर्य और साहस दिखाया जाएगा। जो यह संदेश देगा कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से हर कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। टीम की ओर से कल चार नवम्बर को शो का पूर्वाभ्यास किया जाएगा

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!