पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में बुधवार, 14 अक्टूबर को विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
लवन,सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में विद्यालय के 416 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर की देखरेख विद्यालय की स्टाफ नर्स ऊषा सिलेदार के नेतृत्व में की गई।
इस दौरान डीके ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और समय पर स्वास्थ्य जांच करने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर साल इस तरह का शिविर आयोजित किया जाता है।






