नशामुक्त युवा, विकसित भारत का संकल्प: मुंगेली में युवाओं ने 8 विधाओं से दिया नशे के खिलाफ संदेश

  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाओं की धूम, विजेता अब जाएंगे राज्य स्तर पर

मुंगेली संदीप यादव।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत मुंगेली में युवा शक्ति ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में 03 अगस्त को सरदार वल्लभाई पटेल सभा भवन में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मेरा युवा भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना और दीनबंधु सहयोग संस्था के संयुक्त प्रयास से हुई इस प्रतियोगिता में जिले के स्कूल-कॉलेज और युवा संगठनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

*सीईओ ने युवाओं से की नशामुक्ति की अपील*

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की नींव युवा ही रखेंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आग्रह किया।

*8 विधाओं में दिखी प्रतिभा*

प्रतियोगिता में कुल 8 विधाएं रखी गईं – लोकगीत, विषय आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक, माइम, चित्रकला, वाद-विवाद, भाषण, लघु फिल्म-रील निर्माण, नारा लेखन और स्लैम पोएट्री। युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से नशे के दुष्परिणाम और नशामुक्त समाज की जरूरत को बेहतरीन तरीके से दर्शाया।

हर विधा में विशेषज्ञ जजों ने मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता चुने। प्रथम स्थान पाने वाले अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*ये बने विजेता*

*चित्रकला:* अंजली रात्रे

*नारा लेखन:* मोनिका मिरी

*स्लैम पोएट्री:* अंकित नायक

*नुक्कड़-नाटक:* कुसुम एंड ग्रुप

*नृत्य:* बमलेश्वरी एंड ग्रुप

*रील-शॉर्ट फिल्म:* लोकेन्द्र बंजारा

*लोकगीत:* दुर्गा रानी जायसवाल

*वाद-विवाद:* पूर्णिमा जायसवाल

कार्यक्रम के अंत में सीईओ गोकुल रावटे ने सभी युवाओं को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई। युवाओं ने भी नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मेरा युवा भारत के उपनिदेशक नितिन शर्मा, एनएस जिला समन्वयक डॉ. एन.के. पुरले, एनसीसी अधिकारी रवीराज आडिल सहित कई गणमान्य लोग, निर्णायक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Hot Topics

Related Articles