Monday, February 23, 2026
More

    नशे में मस्त गुरूजी,हुए सस्पेंड

    मनेंद्रगढ़। शनिवार दोपहर वायरल इस वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में केल्हारी बाजार में लड़खड़ाते हुए सड़कों पर गिरे हुए थे। अत्यधिक नशे की वजह से वे बार-बार उठने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उठ नहीं पाने पर जमीन पर ही लेट गए। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक अरविंद कुमार एक्का को निलंबित कर दिया। उन्हें बीईओ कार्यालय भरतपुर में अटैच किया गया है। इस घटना ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य के लिए जिम्मेदार शिक्षकों का इस तरह का व्यवहार न केवल उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है, बल्कि बच्चों को किस प्रकार शिक्षा देते होंगे इस पर भी प्रश्न उठता है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!