Friday, February 27, 2026
More

    नाबालिग का दैहिक शोषण करने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार

    राजनांदगांव।बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम बांसपहाड़ के एक प्रार्थी की नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। 14 जून 2025 से लापता बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 जून 2025 को दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ग्राम उरईडबरी निवासी यशवंत वर्मा (26) बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद ले गया था और वहां छिपकर रह रहा था।

    जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से टीम ने हैदराबाद के चंदनगर, हाफ़िसपेंट कोंडापुर क्षेत्र में दबिश दी, जहां नाबालिग को आरोपी के कब्जे से रेस्क्यू किया गया और सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

    पूछताछ में नाबालिक लडकी के द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे अपने साथ पहले डोगरगढ बम्लेश्वरी मंदिर मे ले जाकर मांग में सिंदूर डालकर एवं मंगलसूत्र पहनाकर विवाह किया, एवं उसे हैदराबाद ले जाकर पत्नि बनाकर रखा था, जो प्रकरण में नाबालिक लडकी का लैगिंक शोषण किया जाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 64(ड), 87 BNS 4,6 पोक्सो एक्ट जोडी गई, आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । इस अहम कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, सउनि गोकुल सोनकर, आरक्षक वेदप्रकाश रत्नाकर एवं महिला आरक्षक सुषमा मराठे की सराहनीय भूमिका रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!