दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर घर में चोरी करवाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने नाबालिग को डरा-धमकाकर 8 लाख की चारी करवाई थी। पीड़ित नाबालिग के मामा की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग कुर्रे समेत तीन को पकड़ा है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 9 अगस्त को शिकायकर्ता मोहम्मद मोहसिन खान 32 वर्ष निवासी दुर्गानगर भिलाई द्वारा चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 2-3 माह पूर्व उसके 17 वर्षीय नाबालिग भांजे को आरोपी अनुराग कुर्रे व उसके साथियों द्वारा धमकी देकर घर से सोने के जेवरात लाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोपियों से डर कर नाबालिग ने घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली व एक सोने का मंगलसूत्र चोरी किया।
इस रिपोर्ट पर धारा 351(3), 305(ए), 95, 61(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। प्रकरण की जाँच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवरात बरामद किये गए।
दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये की मशरूका जब्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
आरोपी का नाम
1. अनुराग कुर्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी संजय नगर कुम्हारपारा, राहुल किराना स्टोर्स के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
2. करन सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी दीपक किराना स्टोर्स के पास, भीमनगर वार्ड क्रमांक 10, सुपेला, जिला दुर्ग।
3. रोहित गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी संजय पारा, भगत सिंह चौक, वार्ड क्रमांक 15, सुपेला, जिला दुर्ग।
जब्त सामग्री
1. दो सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की कान की बाली एवं एक सोने का मंगलसूत्र सहित अन्य चोरी की मशरूका।
2. चौकी स्मृतिनगर के अपराध क्रमांक 1157/2026 से संबंधित चोरी की मशरूका सहित दोनों प्रकरणों में कुल लगभग 8,00,000 रुपये।
पुलिस की कार्रवाई
इस कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की त्वरित पतासाजी, पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा दोनों अपराधों को आपस में जोड़कर चोरी की मशरूका की बरामदगी सुनिश्चित करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।








