Wednesday, February 25, 2026
More

    नितिन नबीन की प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बधाई

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नेता नितिन नवीन ने विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 51,936 मतों के प्रचंड अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह नितिन नवीन की लगातार पाँचवीं विजय है, जो उनके लगातार मजबूत जनसंपर्क और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी। विजय शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन की लगातार पांचवीं जीत न केवल बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के भरोसे को दर्शाती है, बल्कि भाजपा के प्रति जनता के अटूट समर्थन का भी प्रमाण है।  इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नवीन की मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी ताकत रही है। विजय शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि नितिन नवीन का नेतृत्व भाजपा के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगामी समय में भी उनकी भूमिका पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक मजबूती में निर्णायक रहेगी। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने नितिन नवीन पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। चुनाव परिणामों में उनके विरोधियों को भी स्पष्ट अंतर से हराकर नितिन नवीन ने इस क्षेत्र में अपने मजबूत जनाधार को दोहराया। विशेषज्ञों का कहना है कि नितिन नवीन की लगातार पांचवीं जीत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में राजनीतिक स्थिरता और जनता के विश्वास का प्रतीक है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!