Wednesday, February 25, 2026
More

    नीरज बाजपेई इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, एक छात्र की हालत गंभीर

    राजनांदगांव।शहर से महज तीन कुछ किलोमीटर दूर स्थित अंतर्राष्ट्रीय मानकों से शिक्षा देने का दावा करने वाली प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। हायर सेकेंडरी के दो छात्रों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान एक छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे मूर्छित अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल ले जाना पड़ा।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े में घायल छात्र के मुंह से झाग आने लगे और उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने छात्र को चादर में लपेटकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। निश्चित रूप से स्थिति इतनी गंभीर रही होगी जिसमें स्कूल के रखे फर्स्ट एड बॉक्स से काम नहीं चल पाया होगा और छात्र की स्थिति को देखते हुए कोई बड़ी चिकित्सा सुविधा वाले जगह जाना पड़ा।

    *जिम्मेदारी पर उठे सवाल*

    हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

    जिस संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन के लिए जाना जाता है, वहीं यदि छात्र इस कदर आक्रामक हो जाएं तो यह संस्था की साख पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

    घटना इतनी गंभीर थी कि (एमएलसी) मेडिको-लीगल केस बनना चाहिए था, लेकिन इसकी सूचना न तो पुलिस तक पहुंचाई गई और न ही जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।

    अभिभावकों को केवल बुलाकर समझाइश देकर मामला दबाने की कोशिश, पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

    *स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई*

    घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, दोनों पक्षों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर समझाइश दी गई। प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के बीच हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा और भविष्य में अनुशासन बनाए रखने सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!