गया/ राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मानपुर में जीविका दीदियों से की मुलाकात, महिलाओं ने एनडीए को समर्थन देकर “सशक्त नारी, समृद्ध बिहार” का लिया संकल्प
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत गया जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर शहर में आज छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने अपने प्रभार जोन के अंतर्गत जिला संयोजक, विधानसभा संयोजक एवं जीविका दीदियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
नीलू शर्मा ने कहा कि “महिलाओं का सशक्त होना ही समाज की प्रगति की नींव है। जीविका समूहों के माध्यम से गांव-गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हैं, जो एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
बैठक के दौरान जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन देते हुए “सशक्त नारी, समृद्ध बिहार” के निर्माण का संकल्प दोहराया।





