पद्मश्री फूलबासन यादव अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव ।पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की कोशिश करने वाले मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना के तार सीधे बेमेतरा जिले से जुड़े हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पकड़े गए 5 आरोपियों में से 4 आरोपी अकेले बेमेतरा जिले के निवासी हैं घटना का मास्टरमाइंड भी बेमेतरा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले के बेरला थाना क्षेत्र में भारी चर्चा है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है खुशबू साहू (27 वर्ष): निवासी ग्राम भिंभौरी, थाना बेरला, जिला बेमेतरा सलोनी महेश्वरी: निवासी ग्राम नेवनारा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा दिनेश बंजारे (35 वर्ष): निवासी ग्राम नयाढाबा, वार्ड नं. 14, थाना बेरला, जिला बेमेतरा।

चिनक राम साहू (38 वर्ष): निवासी ग्राम रताम बहेरा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा गोपाल खेलवार (25 वर्ष): निवासी ग्राम पथरिया, थाना अहिवारा, जिला दुर्ग क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा बेरला थाना अंतर्गत आने वाले गांवों—भिम्भौरी, नेवनारा, नया ढाबा और बहेरा—से आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब जिले में अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के पीछे के अन्य संभावित पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

Hot Topics

Related Articles