Wednesday, July 30, 2025
More

    परदेशिया हिस्ट्रीशीटर तोमर का मैनेजर गिरफ्तार

    रायपुर। परदेशिया हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन पुलिस एक एक करके कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उनके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बंटी सहारे परदेशिया तोमर बंधुओ के फाइनेंस कंपनी का मैनेजर है। आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं का खास गुर्गा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी सहारे, परदेशिया तोमर बंधुओं के साथ मिलकर सालों से सूदखोरी का धंधा चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ करोड़ों रुपये के लेनदेन के कागज़ात लगे हैं। बता दें कि, 3 जून को पुलिस ने परदेशिया तोमर ब्रदर्स के भाठागांव के घर पर छापेमारी की थी। 12 घंटे की जांच के बाद पुलिस ने 35.10 लाख कैश, 734 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी, 125 ग्राम चांदी के जेवर, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जब्त की थी। इसके अलावा, 120 से ज्यादा इकरारनामे के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के दस्तावेज मिले थे।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!