Friday, February 27, 2026
More

    पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, जमीन-जायदाद बना मौत की वजह

    डोंगरगांव(दीपक अवस्थी )डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भटगुना से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जमीन-जायदाद और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी शेख सलीम पिता शेख बशीर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भटगुना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 201/25 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 103(1) बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

    घटना 19 जून 2025 की है। ग्राम भटगुना निवासी शेख बशीर (75 वर्ष) से उसका बेटा शेख सलीम जमीन-जायदाद के पैसों को लेकर लगातार विवाद कर रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे डोंगरगांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 23 जून 2025 को उसकी मौत हो गई।

    मृतक की बहू संजू खान के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रकरण में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।

    दौरान विवेचना पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक धर्मेंद्र मांडले, जीतेश साहू व चंद्रप्रकाश हरमुख की अहम भूमिका रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!