पीडब्ल्यूडी मंत्री के गृह जिला बना कीचड़ नगरी’: उपमुख्यमंत्री निवास के सामने सड़क पर कब्जा गड्ढों और गंदे पानी का

मुंगेली | सुरक्षा, सड़क और स्वच्छता… ये तीनों शब्द जिस इलाके के लिए सबसे पहले लागू होने चाहिए, वही इलाका आज सबसे ज्यादा बदहाल है। हम बात कर रहे हैं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और छग सरकार में PWD मंत्री के निवास के ठीक सामने वाली मुख्य सड़क की। यहां न सड़क है, नाली। है तो सिर्फ घुटनों तक कीचड़, दर्जनों गड्ढे और लोगों की मजबूरी।

बारिश = सड़क बंद

जरा सी बारिश होते ही ये 200 मीटर की सड़क तालाब बन जाती है। क्योंकि यहां निकासी के लिए नाली की उचित व्यवस्था नहीं बनाई गई। पूरा पानी सड़क पर भरकर कीचड़ में बदल जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के महीने से यही हाल रहता है।

“यहां बड़े गड्ढों का ढेर हैं। रात में बिना टॉर्च के निकलो तो पैर टूटना तय है।” – मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने कहा

*सबसे ज्यादा परेशान: बच्चे, महिलाएं और मरीज*

1. *स्कूल के बच्चे*: रोज कीचड़ में सने जूते-मोजे पहनकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं स्कूल ड्रेस गड्ढों में भरी पानी के वजह से बाइक या अन्य वाहन के माध्यम से खराब हो जाता है।

2. *महिलाएं*: सब्जी या दूध लेने निकलना मुश्किल। साड़ी कीचड़ से खराब हो जाती है। शाम के बाद तो निकलना खतरे से खाली नहीं।

3. *मरीज और एंबुलेंस*: सड़क इतना खराब और सकरी हो चुकी है कि किसी ग़र्भवती महिला हो या अन्य मरीज एंबुलेंस को निकलने में ही 20 मिनट तक इसी कीचड़ में फंसी हुई रहनी पड़ सकती है

एक स्थानीय महिला का दर्द छलक पड़ा: उनका कहना है हु कि “शर्म आती है लोगों को बताते हुए कि ये रास्ता एक केंद्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जी के गृह जिले का है लगता है हम किसी गांव की पगडंडी पर रह रहे हैं।”

*व्यापार ठप, हादसे आम*  

सड़क किनारे की 10 से ज्यादा दुकानें हैं। दुकानदार रो रहे हैं। उनका कहना है `ग्राहक कीचड़ देखकर ही वापस लौट जाते हैं`। दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की घटना अब रोजमर्रा की बात हो गई है। लोग हड्डी तुड़वा रहे हैं।

स्थानीय युवाओं का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे हुए थे। फोटो खिंची, भाषण हुए, पर सड़क आज भी वैसी की वैसी है


  • सवाल वही पुराना:

जब शासन-प्रशासन के सबसे करीबी इलाके की ये हालत है, तो आम जनता से विकास की उम्मीद कैसे करें?

Hot Topics

Related Articles