पुलिसकर्मी के घर आगजनी, घरेलू सामान जलकर खाक

राजनांदगांव। शहर के राजीव नगर में एक आरक्षक के मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह लगभग 11 बजे की है। आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नही हुई है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक नरेन्द्र नायक का राजीव नगर में निजी मकान है। ऊपर स्थित कमरे में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस का कहना है कि आग की वजह साफ तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते घटना होने की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घरेलू वाद-विवाद के चलते आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक को उसके खराब आचरण के चलते पुलिस लाइन में अटैच किया गया था। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। काफी मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस संपत्ति नुकसान को लेकर जानकारी जुटा रही है।

 

 

Hot Topics

Related Articles