Monday, February 9, 2026
More

    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस चौकी मोहारा का औचक निरीक्षण

    🔸 व्यवस्थागत सुदृढ़ीकरण, जनसंवाद को मजबूती एवं जवानों का उत्साहवर्धन

    राजनांदगांव | पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आज दिनांक को पुलिस चौकी मोहारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी की संपूर्ण कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण तथा अनुशासनात्मक व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति का जायज़ा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात जवानों से संवाद कर उनके हाल-चाल एवं कार्य अनुभवों की जानकारी प्राप्त की गई। थाना अभिलेखों की जांच कर पुलिस रेगुलेशन एवं बेसिक प्रिंसिपल्स के अनुरूप सभी रजिस्टरों का सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमबद्ध संधारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

    थाना स्टाफ को कर्तव्यों के निर्वहन में और अधिक सजगता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही चलित थाना “संवाद” अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उन्हें अपराधों की रोकथाम, थाना स्तर पर उनके अधिकारों, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

    निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ का मनोबल एवं कार्य के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय पाया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त स्टाफ की प्रशंसा कर शाबाशी दी गई।

    इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री सुमेंद्र खरे सहित पुलिस चौकी मोहारा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!