युवराज सिन्हा।गरियाबंद- छत्तीसगढ़ के माननीय पुलिस महानिदेशक श्री अरुणदेव गौतम आज अपने परिवार के साथ गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल राजिम पहुंचे। उन्होंने त्रिवेणी संगम पर स्थित भगवान श्री राजीव लोचन जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस धार्मिक प्रवास के दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने मंदिर प्रांगण में आम जनता को डिजिटल ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा एक विशेष सेल्फी स्टैंड लगाया गया था। डीजीपी श्री अरुणदेव गौतम ने स्वयं सेल्फी लेकर बढ़ाया उत्साह। स्वयं परिवार सहित साइबर जागृति सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी ली। मंदिर प्रांगण में उपस्थित स्थानीय श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के बीच पहुंचे डीजीपी महोदय आम जनता से सीधे संवाद किये।
*पुलिस महानिदेशक की अपील -*
▪️ डीजीपी श्री अरुणदेव गौतम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि साइबर अपराधों से बचने के लिए इस विशेष साइबर जागृति अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें।
▪️ स्मार्टफोन का सुरक्षित उपयोग करने कहा कि आज के दौर में मोबाइल और इंटरनेट जितना उपयोगी है, उतना ही सतर्क रहना भी जरूरी है। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही लालच में आएं।
▪️ उन्होंने युवाओं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सेल्फी स्टैंड के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि उनके मित्र और परिवार वाले भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
▪️ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर काॅल करने की बात दोहराई।
*पुलिस अधीक्षक गरियाबंद -*
माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति और उनके द्वारा आम जनता से की गई इस अपील ने हमारे ‘‘ *साइबर जागृति अभियान’’* को एक नई ऊर्जा दी है। गरियाबंद पुलिस सोशल मीडिया, सेल्फी स्टैंड्स, पर्यटन स्थलों के माध्यम से हर नागरिक तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।














