भारत : साउथ सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एम रेवती नाम की 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। इस भगदड़ में महिला के बेटे की हालत भी गंभीर हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज किया गया था। अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने हिरासत में लिया, जहां मामला दर्ज किया गया था। अल्लू अर्जुन को मेडिकल के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल के बाद एक्टर को लेकर पुलिस नामपल्ली कोर्ट पहुंची, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अल्लू अर्जुन के वकील सोमवार तक एक्टर की जमानत की मांग कर रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से अल्लू अर्जुन को दो दिनों तक पुलिस कस्टडी में रहना पड़ सकता है। संध्या थियेटर के मैनेजर पहले से ही जेल में हैं। अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी पर भी धाराएं लगाई गई हैं। अल्लू अर्जुन को भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 105,118 (1) के तहत गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ गैर ज़मानती वारंट निकाला गया है।
शाम को हाइकोर्ट से अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल गई।