Saturday, February 28, 2026
More

    पूर्व मुख्यमंत्री को नगर निगम ने संपत्ति कर का भेजा नोटिस

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रायपुर नगर निगम द्वारा उनके पुराने सरकारी आवास के लिए संपत्ति कर का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उस बंगले के लिए जारी किया गया है जो पहले उनके मुख्यमंत्री रहते “पाटन सदन” के नाम से जाना जाता था। अब वही आवास वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का “कुनकुरी सदन” बन चुका है। नगर निगम ने बघेल को 7,258 रुपए का कर भुगतान नोटिस भेजा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर चुटीला पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को 7,258 रुपए अदा करने का वचन देता हूँ! वैसे तो शासकीय आवास में संपत्ति कर नहीं लगता, फिर भी जिस पाटन सदन को मैंने पौने दो साल पहले ही खाली कर दिया था, आज विष्णुदेव सरकार ने मुझे नोटिस भेजा है। मुझे बताया गया है कि मुझे 7,258 रुपए का भुगतान करना है। भले ही यह नोटिस अवैध हो, लेकिन फिर भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी की इच्छा पूरी करूँगा। अच्छा है कि वे भी तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार ‘कुनकुरी सदन’ का भी तो टैक्स मांगेगी!”

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!