- साहू समाज से प्रतिनिधि को राज्यसभा सदस्य बनाये जाने की माँग
- राज्यसभा में साहू समाज की उपेक्षा अब और नहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री निरेन्द्र साहू जी ने प्रमुख राजनैतिक नेतृत्व के समक्ष रखी दमदारी से अपनी बात
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री निरेन्द्र साहू के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास में से मुलाकात कर समाज की भावनाओं से अवगत कराया।प्रदेश अध्यक्ष डा श्री निरेन्द्र साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की धुरी रहने वाला साहू समाज प्रदेश में बहुसंख्यक और सामाजिक रूप से सबसे अग्रणी है, इसके बावजूद आज तक राज्यसभा में समाज के किसी भी व्यक्ति को अवसर नहीं मिलना चिंता का विषय है। समाज अब चाहता है कि उसकी आवाज दिल्ली के गलियारों में भी गूंजे।
श्री निरेन्द्र साहू जी बताया की साहू समाज ने सदैव प्रदेश के विकास और सामाजिक समरसता में अपना सर्वस्व दिया है। हम केवल संख्या में बड़े नहीं हैं, बल्कि हम जागरूक भी हैं। हमने दोनों प्रमुख दलों के नेतृत्व से विनम्र आग्रह किया है कि सामाजिक संतुलन और न्याय की कसौटी पर साहू समाज को परखें। जो दल इस बार समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारे प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजेगा, समाज भी उस दल के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और सहयोग समर्पित करेगा।
श्री प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ बयान जारी कर कहा की यह केवल एक पद की मांग नहीं है, बल्कि लाखों साहू बंधुओं के स्वाभिमान और उनकी पहचान का सवाल है। वर्षों से हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार हमें पीछे छोड़ दिया जाता है। क्या प्रदेश के निर्माण में खून-पसीना बहाने वाले साहू समाज का हक राज्यसभा पर नहीं है आज समाज के भीतर एक गहरी कसक है, एक भावनात्मक पीड़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि नेतृत्व हमारी इस जायज पुकार को सुनेगा और समाज को न्याय दिलाएगा।”
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहू जी संगठन सचिव सुनील साहू जी संगठन सचिव श्रीमती चंद्रावती साहू जी गोपाल साहू जी अजय साहू जी चुडामंडी साहू जी ,उद्यो प्रसाद साहू जी देवेंद्र साहू जी दिलीप साहू जी शशिकांत साहू जी,कुलदीप साहू सहित समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।





