रायपुर। राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। विशेष रूप से बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के खिलाफ सक्रियता दिखाते हुए आयोजकों को चेतावनी जारी की है। यह विवाद 22 फरवरी को विधानसभा रोड में बिल्डर माफिया द्वारा आयोजित होने जा रही नाईट डीजे पार्टी को लेकर पैदा हुआ है, जिसमें सनी लियोनी कार्यक्रम में शामिल होंगी और डांस प्रस्तुति देंगी।आपको बता दें कि विदेशी लिबास में सनी लियोनी पिछले 10 सालो से इंटरनेट में पोर्न स्टार बनकर दर्शकों को अश्लीलता दिखती थी। जिसके बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड में कदम रखा जिसमें उसको कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुई। जिसके बाद सनी लियोनी ने लाइव स्टेज शो करने लगी इसी कड़ी में रायपुर शहर के बिल्डर माफिया ने अपने अवैध घरों को महंगे दामों में बिकवाने के लिए पोर्न स्टार सनी लियोनी को रोल मॉडल के रूप में लाने जा रहा है। जिसका पूरा विरोध बजरंग दल अभी से कर रहा है। सोशल मीडिया पर विरोध बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी देते हुए लिखा कि रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ इसके साथ ही वाधवानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इसका विरोध किया जाएगा। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन और सनी लियोनी के आने की खबरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई हैं। सनी लियोनी ने खुद इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है और इसकी पुष्टि की है, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया है।





