प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव शुरू, एक माह तक चलेगी सदस्यता और मतदान प्रक्रिया भाई चारे के साथ चुनाव सम्पन्न करे : वर्मा

संदीप यादव मुंगेली। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव आज से शुरू हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोधी समाज लोधी घनश्याम वर्मा ने सभी युवा साथियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर मुख्य बातें

– हमारे प्रदेश के युवा साथियों के लिए उनके संगठन में भागीदारी के लिए प्रदेश में युवा कांग्रेस का चुनाव आज से शुरू हो रहा है।

– आज से हमारे तमाम युवा साथी, जिन्होंने प्रदेश स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदों पर नामांकन किए हैं, उनका आज से परीक्षा शुरू होता है। आज से 1 महीने तक सदस्यता अभियान एवं मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

– वर्मा ने कहा – मैं आप सभी प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। आप सभी अपने-अपने लक्ष्य को हासिल करें और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहें।

– उन्होंने कहा कि आदरणीय साथियों इस चुनाव में कोई हारता नहीं। कोई अध्यक्ष बनेगा तो कोई उपाध्यक्ष, कोई महासचिव बनेगा तो कोई सचिव बनेगा। इसमें प्रतिस्पर्धा होती है और होनी भी चाहिए। किसी भी चुनाव या खेल में प्रतिस्पर्धा तो होती ही है लेकिन आपसे मतभेद, मनभेद या अन्य किसी भी विवाद की स्थिति न हो, आपसी सामंजस्य स्थापित कर चुनाव लड़ें।

– क्योंकि इस चुनाव के बाद पुनः हम सभी को एक साथ एकजुट होकर अपने कांग्रेस पार्टी के लिए, हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के लिए एवं हमारे आस-पास के तमाम मुद्दों के लिए सरकार से लड़ाई लड़नी है। संगठन के समस्त निर्देशों का पालन करना है।

– इसलिए आप सभी से एक फिर से आग्रह करना चाहता हूं कि आपसी भाई चारे एवं सामंजस्य से चुनाव लड़ें एवं अपना लक्ष्य हासिल करें।

Hot Topics

Related Articles