Tuesday, July 29, 2025
More

    प्रदेश में शीतलहर के साथ चक्रवाती तूफान की दस्तक

    रायपुर–एक तरफ देश अस्थिर ठंड की चपेट में है। दूसरी ओर, एक भयंकर चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने अगले सप्ताह देशभर में शीतलहर, घने कोहरे, बर्फबारी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड बढ़ने के कई कारण हैं। जैसे पश्चिमी-उत्तरी भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 278 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं, जिसके कारण बर्फ पिघल रही है और उत्तर भारत-मध्य भारत शुष्क ठंड की चपेट में है।दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में सर्द हवाएं चलीं और सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश में शीतलहर का अनुमान जताया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!