प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो कुसुमकसा मंडल ने सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग – सचिन साहू (अध्यक्ष भाजयुमो कुसुमकसा मंडल)

दल्लीराजहरा/कुसुमकसा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के निर्देशानुसार पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गाँधी) के आह्वान पर (भाजयुमो) कुसुमकसा मंडल के अध्यक्ष सचिन साहू के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने दल्लीराजहरा थाना पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष सचिन साहू के साथ महामंत्री पंकज जेठानी, महामंत्री प्रवीण सेन, उपाध्यक्ष रोहन माहला, मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी यथार्थ साहू तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू, भाजपा कार्यकर्ता कमलकांत साहू सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles