प्रधानमंत्री ने आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद किया

नई दिल्ली 12 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक के रूप में उन्हें याद करते हुए, श्री मोदी ने एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।
एक्स पर अपने एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:
“आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साथ ही बुद्धिमत्ता, अखंडता एवं साहस के प्रतीक थे। वह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे।
आचार्य कृपलानी अन्याय से लड़ने से नहीं डरते थे। हम एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को साकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब तथा हाशिए के लोग भी सशक्त हों।”

Hot Topics

Related Articles