प्रधानमंत्री मोदी ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क का परिचय दिया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह शानदार जीत ज़बरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है।” मोदी ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हिम्मत और साहस का परिचय दिया, जिससे हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस जीत ने भारतीय क्रिकेट और खेल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है।

 

 

Hot Topics

Related Articles