प्रहलाद यादव बने मुंगेली तहसील के अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव ने दिया समर्थन सर्व यादव समाज जिला मुंगेली की बैठक में हुआ चुनाव, सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी

मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के बैनर तले आज तहसील मुंगेली का चुनाव पेंडारेकापा स्थित यादव भवन में संपन्न हुआ। बैठक जिला अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

चुनाव की प्रक्रिया
चुनाव प्रभारी तोरण यादव और विनय यादव की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। चुनाव व्यवस्था रामकुमार यादव और शैलेंद्र यादव ने संभाली। अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाद यादव रामगढ़ और वीरेंद्र यादव देवरी के नाम प्रस्तावित हुए।

इस बीच वीरेंद्र यादव ने सामाजिक एकता और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अपना नाम वापस लेकर प्रहलाद यादव को समर्थन दे दिया। इसके बाद समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से *प्रहलाद यादव* को तहसील मुंगेली का अध्यक्ष घोषित किया गया।

नई कार्यकारिणी घोषित
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
1. अध्यक्ष* प्रहलाद यादव – रामगढ़
2. उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव – देवरी, सोनू यादव – रामगढ़, घनश्याम यादव – खैरवार
3. सचिव: चंद्रकुमार यादव – सारंगपुर
4. कोषाध्यक्ष: राजेश यादव – रीवापार

सभी पदाधिकारियों का तिलक और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

जन्मदिवस और शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान सर्व यादव समाज जिला महासचिव मनोहर यादव का केक काटकर जन्मदिवस भी मनाया गया। जिला अध्यक्ष नरेश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समिति की कार्ययोजना से अवगत कराया।

उपस्थित रहे
इस अवसर पर धनीराम यादव, पांचों राज यादव – महासमिति अध्यक्ष, फूलचंद यादव, देवीशंकर यादव, राजकुमार यादव रामगढ़, महेंद्र यादव, सतीश यादव, विजय यादव, विजय यादव गैलुगांव, दिलीप यादव, दीवान अमर यादव, मोहित यादव, राजेंद्र यादव, हरीशचंद यादव, रामजी यादव, कृष्णा यादव, राहुल यादव – लोरमी नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles