अंबागढ़ चौकी। शासकीय प्राथमिक शाला कान्हे (सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम) की कक्षा 5वीं की छात्रा प्रत्युषा साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के लिए हुआ है। प्रत्युषा साहू का चयन ओपन कैटेगिरी के दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत हुआ है। प्रत्युषा के चयन में शाला के शिक्षकों के साथ- साथ माता -पिता श्रीमती चित्ररेखा साहू और श्री टुमन लाल साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रत्युषा के उक्त उपलब्धि पर शाला के प्रभारी प्रधान पाठक तोमन आचले, जीवेश अमरोहित, चित्रालेखा नागवंशी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी देवांगन, ग्राम प्रमुख केतू चंदेले, गीता यादव, हेमलता देवांगन, प्रभात साहू सहित ग्रामवासियों और पालकगणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की हेतु शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी कक्षा शिक्षिका श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा प्रदान की गई।





