Thursday, February 26, 2026
More

    प्राथमिक शाला कान्हे में FLN मेला एवं बालमेला का आयोजन

    अंबागढ़ चौकी। बाल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 नवम्बर को शासकीय प्राथमिक शाला कान्हे में FLN मेला एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम FLNमेला का शुभारंभ शाला के प्रभारी प्रधान पाठक तोमन लाल आचले एवं गणमान्य नागरिक नागेश चौरसिया द्वारा भारत माता, सरस्वती माता और चाचा नेहरू के तैल चित्र के पूजा अर्चना कर किया गया। FLNमेला में बच्चों के द्वारा बच्चों के लिए भाषा एवं गणित के विभिन्न अवधारणाओं को समझाने के लिए अनेक माडल बनाये गए थे।संकुल समन्वयक नितेश ठाकुर द्वारा सभी माडलों का अवलोकन कर बच्चों के बनाये माडलों की प्रशंसा की गई। FLN मेला के पश्चात् बाल मेला का भी आयोजन किया गया था,जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों द्वारा चाट, गुपचुप,भेल, चिप्स, गुलाब जामुन, गुलगुल भजिया, आलू भजिया, शर्बत इत्यादि खाने पीने के आयटम रखे गए थे। शाला में पहली बार आयोजित बाल मेले के प्रति बच्चों एवं पालकों में उत्साह इस कदर था कि समय से पहले ही सभी स्टालों के फूड आयटम खत्म हो गये। उक्त मेले का आयोजन शाला के प्रभारी प्रधान पाठक तोमन लाल आचले, जीवेश अमरोहित, चित्रालेखा नागवंशी एवं मोनिका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा किया गया। मेले में ग्राम प्रमुख केतू चंदेले, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनेश्वरी देवांगन, वंदना विश्वकर्मा, नंदिनी चंदेले, हेमलता देवांगन, गीता यादव, बिंदा बाई के साथ साथ पालकों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!