- माता ने व्रत रख कर अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना की
युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर -फिंगेश्वर नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हलषष्ठी का पर्वl हलषष्ठी के दिन माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना को लेकर व्रत पूजा रखती हैं इस पर्व को लेकर माताएं सुबह से ही पूजा पाठ की तैयारी में लगे रहे l वही नगर की माताएं हलषष्ठी महारानी की पूजा पाठ कर राजपुरोहित पंडित मनीष शर्मा के द्वारा हलषष्ठी महारानी महत्ता व कहानी सुनाया गयाl पूजा के बाद महाआरती कर माताएं करू भात से फरहार किये l वही फिंगेश्वर के प्रतिष्ठित परिवार ठाकुर योगेश सिंह के परदादा ठा. कन्हाई सिंह जी द्वारा मन्नत रख कर यह हलषष्ठी पूजा विगत 200 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया गया था जो उनके आशीर्वाद एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से आज भी उनके परिवार की चौथी पीढ़ी के रूप में ठाकुर योगेश सिंह राजपूत के द्वारा पूजा किया जा रहा हैं ठाकुर परिवार ने कहा ये मेरे परिवार के लिए सौभाग्य की बात है वही उनके द्वारा बताया गया की जो विवाह होने के बाद पुत्र नहीं होने की समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए यह पर्व वरदान के रूप में है और यहां की मन्यता हैं कि आज तक जो भी इस कामना से हलषष्ठी महारानी की व्रत पूजा किए हैं उसकी मनोकामना पुरी हुई हैं l वही ठाकुर परिवार के द्वारा हलषष्ठी महारानी से प्रार्थना पूजा कर कि हलषष्ठी महारानी आप अपनी सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करे सभी भक्तो के ऊपर आपका आशीर्वाद सदैव बनी रहेl इसकी कामना से पूजा किया गया l पूजा में प्रमुख रूप से कमला देवी ठाकुर, रितु देवी ठाकुर,अर्चना तिवारी,शशि श्रीवास, निर्मला हरित,सहित नगर की माताये उपस्थित थी l








