फिंगेश्वर : राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज गति से प्रारंभ

युवराज सिन्हा,गरियाबंद ।जिला के नगर फिंगेश्वर के कॉलेज मैदान में 22 से 25 दिसंबर 2026 को होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज गति से प्रारंभ हो गई है गायत्री मंदिर नव चेतना केंद्र फिंगेश्वर मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिन प्रातः 6:00 बजे अखंड ज्योत जलाकर देवकन्या एवं गायत्री परिवार की जोड़ा परिजनों द्वारा गायत्री महामंत्र के साथ साधना प्रारंभ किया गया तत्पश्चात एक कुंडी गायत्री महायज्ञ हुआ और सभी ने 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने हेतु साधना करते हुए तन मन धन से तथा पूर्ण समय देकर सफल बनाने का संकल्प लिया।

उक्त अवसर पर अखंड ज्योत जलाया गया जो 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ 25 दिसंबर तक और उससे भी आगे नीति निरंतर जलता रहेगा सभी उपस्थित भैया वालों ने महायज्ञ को सफल बनाने साधना एवं स्वाध्याय तथा सेवा का संकल्प लिया और गांव में पहुंचकर प्रचार प्रसार आमंत्रण करने और लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया उक्त अवसर पर राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामू राम साहू संरक्षक श्री एच एल साहू युग पुरोहित पंडित परमानंद जी श्री जगदीश राम साहू कोषाध्यक्ष श्री रोशन देवांगन सचिव श्री कन्हैया लाल कंवर अशोक साहू आदि शह कोषाध्यक्ष घणाराम साहू गोविंद साहू पुजारी अर्जुन सिन्हा शिव सोनी तुलसीराम साहू राम राय साहू देवेंद्र सिन्हा श्रीमती टोपेश्वरी सिंहा श्रीमती सिंधु साहू श्रीमती पूर्णिमा यादव श्रीमती नीतू साहू कमला डलवानी श्रीमती क देवांगन श्रीमती कंवर साधना आराधना उपासना सहित अनेक दपत्ति एवं साधक देवकन्या भारी संख्या में उपस्थित रहे श्री रामू राम साहू ने बताया देव कन्याओं द्वारा नित्य निरंतर प्रतिदिन प्रातः 6:00 से शाम 7:00 तक साधना एवं महामंत्र जाप किया जाएगा पंडित परमानंद ने कहा कि 108 कुंडी गायत्री को सफल बनाने घर-घर प्रचार एवं साधना करेंगे संरक्षक श्री एच एल साहू ने उपस्थित लोगों से आधिकारिक समय देने का अपील किया ताकि राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ भव्य रूप से सफल हो

Hot Topics

Related Articles