Wednesday, February 25, 2026
More

    फैक्ट्री हादसे में 6 मजदूरों की मौत, सीएम साय जताया शोक और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए

    रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहे छह श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों के इलाज के लिए बेहतर और त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस दुःखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों को यह कठिन समय सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!