बलौदाबाजार,जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। आवेदन करने हेतु गूगल फॉर्म की लिंकhttp://forms.gle/3LXPjJNT5c6wL9R48 कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान की वेबसाइटhttps://www.emrssonakhan.in/ में जाकर देख सकते है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए कक्षा 11वीं के लिए 12 बालक एवं 07 बालिका कुल 19 सीट निर्धारित किया गया हैं।














